बार्सिलोना ओपन के फाइनल में नडाल और फेरर की भिड़ंत
बार्सिलोना, 4 मई (आईएएनएस)। स्पेन के राफेल नडाल बार्सिलोना ओपन टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गए हैं जहां उनका सामना अपने ही देश के डेविड फेरर से होगा।
नडाल ने सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी के डेनिस ग्रेमेल्मायर को मात्र 51 मिनट में एकतरफा 6-1,6-0 से हरा दिया।
जीत के बाद नडाल ने कहा, "मैं उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता सिवाय इसके कि वह एस्टोरिल में सेमीफाइनल में पहुंचा था और यहां भी वह कुछ अच्छे खिलाड़ियों को हराकर ही अंतिम चार में पहुंचा।"
नडाल ने कहा कि वह एक और प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच कर प्रसन्न हैं। दूसरे सेमीफाइनल में स्पेन के ही डेविड फेरर ने स्विट्जरलैंड के स्टैनिस्लास वावरिंका को 7-6(10-8), 6-3 से पराजित किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दोनों स्पेनिश खिलाड़ियों के बीच अब तक आठ मुकाबले हुए हैं जिनमें नडाल ने पांच और फेरर ने तीन में जीत दर्ज की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications