हरभजन को सोमवार का इंतजार
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह के लिए सोमवार का दिन मुश्किलों भरा होगा। दरअसल मोहाली में श्रीसंत को तमाचा मारने के मामले की सुनवाई सोमवार को होगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को 'किंग्स इलेवन पंजाब' के खिलाफ मैच के बाद तेज गेंदबाज श्रीसंत और हरभजन के बीच झड़प हो गई थी। आरोप है कि हरभजन ने श्रीसंत को तमाचा मारा था। इसके बाद ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जांच पूरी होने तक हरभजन को आईपीएल से निलंबित करने का फैसला लिया।
आईपीएल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह इस प्रकार के अशोभनीय कदमों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मामले पर अंतिम निर्णय मैच रेफरी फारूख इंजीनियर सोमवार को लेंगे।
इंजीनियर ने भी कहा है कि वह मामले की लीपापोती नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर हरभजन को बख्शा नहीं जाएगा।
इंजीनियर ने कहा, "किंग्स इलेवन टीम के शिकायत की जांच की जा रही है। पूरी जांच करने के बाद ही हम कोई निर्णय लेंगे।" भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी इस मुद्दे पर बेहद गंभीर है। बोर्ड पहले ही हरभजन को कारण बताओ नोटिस भेज चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications