आईपीएल : द्रविड़ को है जीत के नुस्खे की तलाश
नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच चुकी बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ अब भी जीत के नुस्खे की खोज कर रहे हैं। उनकी टीम बुधवार को लगातार तीसरी बार पराजित हुई।
रॉयल चैलेंजर्स टीम और दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के बीच बुधवार को हुए मुकाबले में द्रविड़ की टीम 10 रनों से पराजित हुई। इस हार के बाद कप्तान द्रविड़ अपनी निराशा नहीं छुपा सके। उन्होंने कहा, "यह मैच हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था और हमें इसे जीतना चाहिए था।"
द्रविड़ ने कहा, "हमारी टीम मैच के अंतिम ओवरों में पराजित हुई। दरअसल, आखिर के ओवरों में मैच पर से हमारा नियंत्रण खत्म हो चुका था। दिल्ली टीम के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में हमें बांध दिया था।"
उन्होंने अपनी टीम के गेंदबाजों की भी तारीफ की। द्रविड़ ने कहा कि टीम में पांचवें गेंदबाज की कमी खल रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications