नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। 'इंडियन प्रीमियर लीग' (आईपीएल) के ट्वेंटी 20 मैचों की श्रृंखला में 'मुंबई इंडियंस' टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को फौरी तौर पर निलंबित कर दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव निरंजन शाह ने हरभजन के निलंबन की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी होने तक हरभजन को तत्काल प्रभाव से आईपीएल से निलंबित करने का फैसला किया गया है।
उधर मोदी का कहना है, "मोहाली में हुई घटना की सुनवाई 28 अप्रैल को नई दिल्ली में होगी। मैच रेफरी फारूख इंजीनियर इस पर आखिरी फैसला करेंगे।"
गौरतलब है कि शुक्रवार को 'किंग्स इलेवन पंजाब' के खिलाफ मैच के बाद हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत के बीच झड़प हो गई थी। आरोप है कि हरभजन ने श्रीसंत को तमाचा मारा था।
हालांकि हरभजन सिंह ने इससे इंकार किया है कि उन्होंने हरभजन को तमाचा मारा। लेकिन उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया था कि श्रीसंत के साथ उनकी झड़प हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।