आईपीएल की 'सैलरी कैप' हटाने के पक्ष में नहीं हैं पोटिंग
मेलबर्न, 19 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोटिंग का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता से 'सैलरी कैप' नहीं हटाई जानी चाहिए।
दरअसल, सैलरी कैप के नियम के मुताबिक प्रत्येक टीम खिलाड़ियों की खरीद पर एक निश्चित रकम ही खर्च कर सकती है। इसलिए किसी एक के असीमित धन खर्च कर सारे अच्छे खिलाड़ियों को खरीद लेने का खतरा नहीं है।
पोटिंग का कहना है कि अगर यह कैप हटा दी जाएगी तो प्रतियोगिता में आपसी प्रतिस्पर्धा समाप्त हो जाएगी क्योंकि अधिक रकम वाली टीमें सारे अच्छे खिलाड़ियों को अपनी टीम में ले लेंगी।
समाचार पत्र हेराल्ड सन ने पोंटिंग के हवाले से बताया, "मैंने सुना है कि सैलरी कैप हटाई जा सकती है। मुझे नहीं पता वह आईपीएल के लिए अच्छा होगा या बुरा। मुझे लगता है कि इससे प्रतिस्पद्र्धी क्रिकेट को आघात पहुंचेगा।"
गौरतलब है कि सैलरी कैप हटा दिए जाने के बाद प्रतियोगितो के सभी टीम मालिकों को छूट होगी कि वे ज्यादा रकम खर्च करके अपने सारे मनपसंद खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications