मोहाली पुलिस और आईपीएल में विवाद
मोहाली, 26 मईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों की सुरक्षा को लेकर मोहाली पुलिस और प्रशासन के साथ किए गए समझौते के तहत सुरक्षा शुल्क की अदायगी नहीं किए जाने के कारण यहां मंगलवार को होने वाले मैच की सुरक्षा को लेकर विवाद खड़े हो गए हैं।
दरअसल, पंजाब क्रिकेट एसोसिएसन (पीसीए) व किंग्स इलेवन ने मोहाली पुलिस और प्रशासन के साथा सुरक्षा समझौता किया था। समझौते के तहत पुलिस प्रशासन को सुरक्षा शुल्क के रूप में एक करोड़ 80 लाख रुपये देने की बात कही गई थी, लेकिन पीसीए और किंग्स इलेवन ने इस राशि का भुगतान नहीं किया है।
मोहाली के पुलिस अधीक्षक आर. एस. खत्रा ने रविवार को पीसीए से बकाया राशि की मांग की। पुलिस ने कहा कि बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर वह मंगलवार को यहां खेले जाने वाले मैच में सुरक्षा का इंतजाम नहीं करेगी।
गौरतलब है कि मोहाली पुलिस आईपीएल मैचों की सुरक्षा में 500 से एक हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात करती है। यहां सात मैच खेले जा चुके हैं और एक मैच का आयोजन होना बांकी है।
पुलिस और पंजाब की किंग्स इलेवन टीम के बीच सुरक्षा के मुद्दे पर उठे विवाद ने पूर्व से चले आ रहे विवादों को और गहरा दिया है। प्रीति जिंटा और नेस वाडिया किंग्स इलेवन टीम के मालिक हैं।
वाडिया ने मोहाली पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह मैच के दौरान टिकटों की अवैध बिक्री कराती है और पवेलियन से खिलाड़ियों के टी-शर्ट व शराब की बोतले गायब कराती है। इसको लेकर शुक्रवार पीसीए पवेलियन में मोहाली पुलिस प्रमुख खत्री और वाडिया के बीच बक-झक हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications