आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार छठी जीत (लीड)
हैदराबाद, 18 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 42वें मैच में डेक्कन चार्जर्स को 25 रनों से धूल चटा मुंबई इंडियंस ने लगातार छठी जीत दर्ज की है।
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए ट्वेंटी 20 क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया।
मुंबई की ओर से सनत जयसूर्या ने 15 गेंदों में दो छक्के और छह चौकों की मदद से शानदार 36 रन बनाए। अभिषेक नायर ने 38 रनों का योगदान दिया। कप्तान सचिन तेंदुलकर का बल्ला भी आज बोला और उन्होंने 19 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रन बनाए।
जवाब में जीत के लिए 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेक्कन चार्जर्स निर्धारित 20 ओवरों में 153 रन ही बना पाई। मेजबान टीम के भी सात विकेट गिरे।
डेक्कन चार्जर्स की ओर से वेणुगोपाल राव (57) और रवि तेजा (37) ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन मुंबई टीम के गेंदबाज ड्वाएन ब्रैवो ने 24 रन देकर तीन विकेट झटक लिए और मेजबान टीम की कमर तोड़ दी।
डेक्कन चार्जर्स की ओर से आर. पी. सिंह सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications