आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 150 रनों की चुनौती
कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। स्थानीय ईडन गार्डन मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे एक महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए। चेन्नई सुपर किंग्स के सामने यह मैच जीतने के लिए 150 रन बनाने की चुनौती है।
सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट के 73 रनों की मदद से कोलकाता की टीम 149 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। बट्ट ने 54 गेंदों में 10 चौकों व एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए। देबब्रत दास ने कोलकाता के लिए दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने दो छक्कों व एक चौके की मदद से 27 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज मखाया नतिनी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। नतिनी ने 21 रन देकर चार विकेट चटकाए। एल. बालाजी को एक ही विकेट मिला।
इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
कोलकाता की टीम में सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा की जगह देबब्रत दास को टीम में शामिल किया गया है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। पार्थिव पटेल और मखाया नतिनी को टीम में स्थान मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications