अजलान शाह हॉकी कप : भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी
इपोह, 18 मई (आईएएनएस)। अजलान शाह हॉकी कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम आज आर्जेटीना के हाथों एक गोल के मुकाबले दो गोल से हार गई। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम की इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
अर्जेटीना के मारियो अल्मादा ने मुकाबले की शुरुआत में ही एक गोल दाग कर भारत की युवा टीम के हौसले पस्त कर दी थी।
इसके बाद हालांकि संदीप सिंह ने पैनाल्टी कोर्नर को गोल में तब्दील कर मैच में वापसी की भरपूर कोशिश की। इस टूर्नामेंट में यह उनका नौवां गोल था। लेकिन इस बीच खेल के 73 वें मिनट में दूसरा गोल कर आर्जेटीना ने मैच जीत ली।
मुकाबले के निर्धारित समय में दोनों टीमों के 1-1 के बराबरी पर आने के बाद खेल को कुछ समय के लिए बढ़ा दिया गया था।
हालांकि इस प्रतियोगिता में का दूसरे स्थान पर रहने के बावजूद भारतीय टीम इस संतोष के साथ स्वदेश लौटेगी कि उसने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर 12 वर्षो बाद फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
इस श्रृंखला के दो मुकाबलों में मिली हार के बाद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार चार मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications