आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स के लिए कठिन है डगर
बंगलौर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के लिए आगे का रास्ता धीरे धीरे कठिन होता जा रहा है। सोमवार को घरेलू मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स को अपनी सारी ताकत झोंकनी पड़ सकती है।
गौरतलब है कि आईपीएल श्रृंखला में रॉयल चैलेंजर्स ने अब तक तीन मैच खेले हैं और केवल एक में उसे जीत मिली है। दूसरी तरफ सुपर किंग्स अपने तीनों मैच जीतकर मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत स्थिति में है।
रॉयल चैलेंजर्स फिलहाल दो अंकों के साथ आठ टीमों वाली इस चैंपियनशिप में छठे स्थान पर है जबकि सुपर किंग्स छह अंकों के साथ शीर्ष पर है।
क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि लगातार मिली हार के कारण रॅयल चैलेंजर्स मनोवैज्ञानिक दबाव की स्थिति में रहेंगे। उधर अपने सभी मैचों में जीत हासिल करने वाले सुपर किंग्स आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स पर अतिरिक्त दबाव रहेगा।
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स यदि कल का मैच हार जाती है तो उसके लिए इस श्रृंखला में बने रहना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने अब तक एकमात्र मैच मुंबई इंडियंस से जीती है।
रॉयल चैलेंजर्स के लिए एक और मुश्किल यह है कि उसके कप्तान राहुल द्रविड़ पिछले तीनों मैच में नाकाम रहे हैं और अपने साथी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में असफल रहे हैं।
उधर सुपर किंग्स का बल्लेबाजी क्रम काफी आक्रामक है। मैथ्यू हैडेन, जैकब ओराम, माइकल हसी और सुरेश रैना ने पिछले मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications