Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की शानदार जीत (लीड)

जयपुर, 17 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 39वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 65 रनों के अंतर से शाही जीत दर्ज की है।

ग्रीम स्मिथ और स्वप्निल असनोदकर के अर्धशतकों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स को जीत के लिए 198 रनों की चुनौती दी थी। जवाब में द्रविड़ की नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स नौ विकेट पर 132 रन ही बना पाई।

हालांकि द्रविड़ ने आज आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से केवल 36 गेंद में ही शानदार 75 रनों का योगदान दिया। लेकिन टीम के दूसरे बल्लेबाजों ने उन्हें निराश किया।

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आज खेले गए ट्वेंटी 20 मैच में राजस्थान रॉयल्स ने केवल एक विकेट के नुकसान पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सोहेल तनवीर ने 10 रन पर तीन विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स की कमर तोड़ दी।

इससे पहले बंगलौर रायल चैलेंजर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था।

उल्लेखनीय है कि बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स ने अब तक नौ मैच खेले हैं जिनमें उसे केवल दो में जीत हासिल हुई है। इसके उलट राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले गए नौ मैचों में से सात में जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ इस टूर्नामेंट में शीर्ष पर बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+