आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स को हरा चेन्नई सुपर किंग्स अंतिम चार में (लीड-1)
हैदराबाद, 27 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेक्कन चार्जर्स को 7 विकेट से हराकर अंतिम चार में अपने लिए जगह बना ली है।
इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम आईपीएल टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयर डेविल्स अंतिम चार में पहले ही पहुंच चुके हैं।
चेन्नई की टीम ने चार गेंद शेष रहते केवल तीन विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी 148 रन बना लिए। एस.के. रैना ने अंतिम ओवर के दूसरे गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलवाई।
मेजबान टीम डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे।
इससे पहले, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। उसने वही टीम उतारी थी जो राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में थी।
उधर, हैदराबाद की टीम में चार बदलाव किए गए थे। शाहिद अफरीदी, स्कॉट स्टाइरिस, सर्वेश कुमार और प्रज्ञान ओझा की वापसी हुई थी। रोहित शर्मा चोट की वजह से आज का मैच नहीं खेल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications