
प्रेग्नेंट हैं जडेजा की बीवी
रविंद्र जडेजा की बीवी रीवा प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि उन्हें पत्नी के साथ रहना चाहिए लेकिन वो चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड में हैं। जडेजा ने कहा है कि परिवार उनके लिए एहमियत रखता है लेकिन उन्हें देश के लिए परिवार को छोड़ना पड़ रहा है।

भारतीय बैटिंग से उम्मीदें
विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी भारतीय बैटिंग किसी भी गेंदबाजी अटैक को ध्वस्त करने में माहिर है। एजबस्टन में बैटिंग फ्रैंडली पिच होने के चलते भारतीय बल्लेबाजों से एक बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी।

पाक को आमिर से उम्मीदें
मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर को तिलिस्मी विराट कोहली के खिलाफ अटैक पर लगाए जाने की पूरी उम्मीद है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले से होने वाली लड़ाई देखने में दर्शकों को मजा आएगा। इसका कारण ये भी है कि खुद विराट कोहली ने आमिर को शानदार गेंदबाज बताया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में पाक का रिकॉर्ड बेहतर
पाकिस्तान के पास खुश होने के लिए एक रिकॉर्ड है जिसमें उसने भारत को चैंपियंसस ट्रॉफी में दो बार हराया है। अब तक तीन बार भिड़ी दोनों टीमों में भारत ने एक तो पाकिस्तान ने दो बार मैच जीता है। लेकिन अगर दोनों देशों की मौजूदा टीमों की तुलना की जाए तो भारतीय टीम पाकिस्तान से सभी विभागों में आगे है।


Click it and Unblock the Notifications
