टीम इंडिया से निपटने के लिए हमारे तरकश में पर्याप्त तीर हैं..स्मिथ
चेन्नई . 22 मार्च .वार्ता. दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट कप्तान ग्रीम स्मिथ और कोच मिकी आर्थर ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे फार्म में चल रही .टीम इंडिया. पर अंकुश लगाने में कामयाब होंगे
स्मिथ और आर्थर ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ..जीत की लय में चल रही टीम इंडिया पर अंकुश लगाने के लिए हमारे तरकश में तीरों की कोई कमी नहीं हैं1 हमारे पास बाएं हाथ के पाल हैरिस और रोबिन पीटरसन के रूप में दो स्तरीय स्पिनर हैं1 साथ ही हमारी युवा पेस बैटरी भारतीय बल्लेबाजों को मैच की दोनों पारियों में आउट करने में पूरी तरह सक्षम है1.. इससे पहले भारत के खिलाफ 26 मार्च से शुरू हो रही तीन क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रंृखला का पहला मैच खेलने के लिए 14 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीकी टीम आज यहां पहुंची1 दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट तीन अप्रैल से अहमदाबाद में और तीसरा 11 अप्रैल से कानपुर में खेला जाएगा
जबर्दस्त फार्म में चल रहे खब्बू बल्लेबाज स्मिथ ने कहा ..पहले छह स्थान तक हमारे पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं1 जीत हासिल करने के लिए इन बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा1 मुे पूरा विश्वास है कि वे अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाएंगे1.. प्रकाश.राज नंद1520 जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications