बुकानन बनाएंगे नाइट राइडर्स को सर्वश्रेष्ठ टीम
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गई हो, लेकिन उसके ऑस्ट्रेलियाई कोच जॉन बुकानन उसे आगामी सत्रों में "सर्वश्रेष्ठ टीम" बनाने का दावा करते हैं।
अपनी पुस्तक 'इफ बैटर इज़ पॉसिबल' के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने कहा कि नाइट नाइडर्स का अपना इतिहास होगा और वह अपने मानदंड स्थापित करेगी।
बुकानन के अनुसार आईपीएल में अच्छी शुरुआत करने वाली नाइट राइडर्स को रिकी पोंटिंग और ब्रैंडन मैक्कलम के जाने के बाद नुकसान हुअा है। साथ ही टीम कई मैचों में पहले छह ओवरों का भी लाभ नहीं उठा सकी।
टीम की लगातार हार के लिए में उन्होंने कहा, "प्रेरणा अपने भीतर से ही आनी चाहिए। एक कोच के तौर पर मैं खिलाड़ियों को सुधार करने का माहौल दे सकता हूं। यदि मैं उन्हें बदल सका तो ठीक, वरना मेरी कोई जरूरत नहीं।"
बुकानन ने माना कि अब वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम की कोचिंग नहीं कर सकते क्योंकि राष्ट्रीय टीम के लिए जैसी ऊर्जा चाहिए, वैसी उनके पास नहीं है। उल्लेखनीय है कि बुकानन की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप सहित अनेक सफलताएं अर्जित की हैं।
पूर्व खिलाड़ी शेन वार्न के बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था राष्ट्रीय टीमों को कोच नहीं चाहिए, बुखानन ने कहा, "प्रत्येक खिलाड़ी अनुशासित नहीं होता। कोच का काम खिलाड़ियों को सहयोग देकर बेहतर प्रदर्शन कराने का होता है।"
उन्होंने कहा कि कुछ ही समय में नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे बन गए हैं। सौरव क्रिकेट की हरेक विधा में प्रदर्शन कर सकते हैं।
बुकानन के अनुसार ट्वेंटी-20 क्रिकेट का भविष्य है और आईपीएल ने यह साबित कर दिखाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications