नई दिल्ली, 31 मई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए अपने प्रशंसकों से अपनी योजनाओं को साझा करने के लिए कहा है। इंग्लैंड में 1 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में वीरेंद्र सहवाग इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए ब्रॉडकास्टर की कमेंट्री पैनल का हिस्सा है।
हर क्रिकेट प्रशंसक की तरह नजफगढ़ के नवाब भी 4 जून को भारत के चर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ उद्घाटन मैच को लेकर उत्साहित हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मकाबला है।
सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल से द ओवल स्टेडियम में खड़े होकर एक फोटो शेयर किया है। सहवाग ने लिखा- "अगर आप भी 4 जून का इंतजार नहीं कर सकते तो रिट्वीट करें। आप इस महामुकाबले को कैसे देखें इसको लेकर भी अपनी योजनाओं को साझा करें।" दरअसल सहवाग दोनों पड़ोसी देशों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले प्रशंसकों को चार्ज करने का प्रयास कर रहे हैं।
Retweet if you can't wait for June 4th. Also, share your plans of how you will watch the epic encounter.#IndvPak pic.twitter.com/eS4F7WZksU
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 31, 2017
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंध अच्छे नहीं हैं। इसलिए दोनों देशों के बीच मुकाबला एक मैच से हटकर दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा का मुकाबला भी होता है। आपको बता दें कि दनों टीमें लगभग एक साल के लंबे अंतराल के बाद आमने-सानने होंगी। इस महामुकाबले के सारे टिकट पहले से ही बिक चुके हैं।
प्रसारणकर्ता भी इस मुकाबले के लिए जितने संभव हो उतने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं। ज्ञात हो कि चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी का पहला ऐसा टूर्नामेंट है जहां पाकिस्तान ने भारत को दो बार हराया है।