पेरिस, 7 जून (आईएएनएस)। फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता की महिलाओं का खिताब सर्बिया की एना इवानोविच ने आज अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने रूस की दिनारा सफीना को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। इवानोविच का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।
विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त 20 वर्षीय इवानोविच एक साल पहले भी फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थी लेकिन वे जस्टिन हेनिन से हार गई थी। हेनिन ने ही आज उन्हें विजेता ट्रॉफी प्रदान की।
इवानोविच ने 1 घंटे और 38 मिनट के खेल में 13वीं वरीयता प्राप्त सफीना का हराकर ये खिताब अपने नाम किया।
जीत के बाद इवानोविच ने कहा, "इस जीत के बाद मै कैसा महसूस कर रही हूं, यह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।"
सोमवार को जब नई विश्व रैंकिंग की सूची जारी होगी तो इवानोविच इस रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगी। अभी रूस की मारिया शारापोवा के विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*