चैंपियंस ट्रॉफी: सिर में गेंद लगने से चोटिल हुआ ये श्रीलंकाई खिलाड़ी, पाक के खिलाफ उतरा मैदान में
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंकाई टीम का मुकाबला पाकिस्तान से चल रहा है। इससे पहले टीम को करारा झटका लगा था जब श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा अभ्यास के दौरान सिर में चोट लगने की वजह से घायल हो गए। घायल होने के बाद भी परेरा पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में मैदान पर उतरे। घायल होने के बाद भी उनके मैदान पर उतरने की वजह से वह टॉप ट्रेंडिंग में आ गए।
प्रैक्टिस के दौरान घायल हुए थे परेरा
श्रीलंकाई टीम के ऑलराउंटर थिसारा परेरा उस समय घायल हो गए जब वह शनिवार को कॉर्डिफ में वो प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए थे। इसी दौरान उनके सिर में गेंद लगी जिसकी वजह से वो घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि परेरा की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
गहन ऑब्जर्वेशन में रखे जाने के बाद माना जा रहा था कि शायद पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में परेरा नहीं खेल नहीं सकेंगे। हालांकि सोमवार को मैच के दौरान थिसारा परेरा टीम में थे। चोट के बाद भी ये श्रीलंकाई ऑलराउंडर टीम के लिए मैदान में उतरा।
बता दें थिसारा परेरा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में नहीं खिलाया गया था। इस मैच में उनकी टीम को 96 रनों से हार मिली थी। भारत के खिलाफ परेरा श्रीलंकाई टीम की ओर से मैदान में उतरे थे और महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लेने में कामयाब हुए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
