आईपीएल: दिल्ली ने डेक्कन चार्जर्स को धूल चटाई

By Staff
हैदराबाद, 23 अप्रैलः हैदराबाद में हुए आईपीएल के एक मैच में दिल्ली डेयर डेविल्स ने आज डेक्कन चार्जर्स को नौ विकेट से करारी मात दी। डेक्कन चार्जर्स ने दिल्ली डेयर डेविल्स के सामने जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन कप्तान वीरेंद्र सहवाग की तूफानी बल्लेबाजी के चलते दिल्ली डेयर डेविल्स ने मात्र एक विकेट खोकर 13 ओवर में ही मैच जीत लिया।

सहवाग ने केवल 41 गेंदों में 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए। सहवाग को शानदार पारी के लिए 'प्लेयर आफ दी मैच' घोषित किया गया।
इससे पहले डेक्कन चार्जर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में आठ विकेट पर कुल 142 रन बनाए।

इसमें रोहित शर्मा के शानदार 66 रन शामिल थे। डेक्कन चार्जर्स को शुरुआत में ही झटका लगा और एडम गिलक्रिस्ट केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वीवीएस लक्षमण दो रन, वेणूगोपाल राव 14 और एंड्रयू साइमंड्स 12 भी कुछ खास नहीं कर पाए।

गिलक्रिस्ट और लक्ष्मण की विकेट मोहम्मद आसिफ ने ली जबकि वेणु गोपाल और साइमंड्स को माहरूफ ने आउट किया। शाहिद अफरीदी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो भी दो रन बनाकर चलते बने। वे रजत भाटिया की गेंद का शिकार हुए।

रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स की टीम को 123 रन के स्कोर तक ले गए। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 142 रन पर आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली डेयर डेविल्स को शुरुआती झटका लगा और गौतम गंभीर 12 रन बनाकर आरपी सिंह की गेंद के शिकार हुए। लेकिन सहवाग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और टीम को जीत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Wednesday, April 23, 2008, 1:09 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+