For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टेस्ट क्रिकेट की अहमियत बनी रहेगी : लोरगाट

By Staff

मेलबर्न, 16 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नव-निर्वाचित प्रमुख हारून लोरगाट ने कहा है कि ट्वेंटी-20 के दौर के बावजूद टेस्ट क्रिकेट की प्रासंगिकता बनी रहेगी। लोरगाट जुलाई में मौजूदा आईसीसी प्रमुख मैल्कम स्पीड के स्थान पर पदभार संभालेंगे।

लोरगाट ने कहा, "आईसीसी क्रिकेट कमेटी की इस माह की बैठक में साफतौर पर कहा गया है कि टेस्ट क्रिकेट ही खेल का अंतिम परीक्षण है। मैं इससे सहमत हूं।"

उनके अनुसार, "खेल के इस स्वरूप (ट्वेंटी-20 ) से क्रिकेट को बेशक वैश्विक तौर पर लोकप्रिय बनाने में बहुत मदद मिलेगी। लेकिन टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट के समक्ष हमें ट्वेंटी-20 का भार कम करना पड़ेगा।"

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड हैडली ने गुरुवार को कहा था ट्वेंटी-20 के हालिया शोर के बाद टेस्ट क्रिकेट को बचाना बहुत जरूरी है। हैडली का कहना था कि आईसीसी को पहले से ही व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम को ठीक से व्यवस्थित करना चाहिए। उन्होंने आशंका जाहिर की थी कहीं ऐसा न हो कि आईपीएल विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हथिया ले।

इसके लिए विश्व की अन्य क्रिकेट संस्थाओं द्वारा टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट के समय को व्यवस्थित करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से मुआवजा मांगने की भी सलाह पेश की गई है।

गौरतलब है कि ट्वेंटी-20 की शुरुआत 2003 में इंग्लैंड में हुई थी। गत सितंबर से आईसीसी 'ट्वेंटी-20 विश्व चैम्पियनशिप' के बाद ट्वेंटी-20 से जुड़ी अनेक प्रतियोगिताएं शुरू हुई हैं।

इस दिशा में अनेक देश भी अपने यहां ट्वेंटी-20 प्रतियोगिताएं शुरू कर के लाभ कमाना चाहते हैं। अनेक देशों को शिकायत भी है कि उनके कई बेहतरीन खिलाड़ियों को आईपीएल में जगह नहीं मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+