आईपीएल : कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चेन्नई बना सुपर किंग (लीड)
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। 'कोलकाता नाइटराइडर्स' को नौ विकेट से धूल चटाकर 'चेन्नई सुपर किंग्स' ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
इस जीत के साथ ही सुपर किंग्स और 'दिल्ली डेयरडेविल्स' ऐसे टीम बन गए हैं जिन्होंने इस श्रृंखला में अब तक एक भी मैच नहीं हारे हैं।
इससे पहले चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आज खेले गए आईपीएल के 11 वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बनाए गए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 वें ओवर में ही मात्र एक विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर ली।
सुपर किंग्स की ओर से मैथ्यू हैडेन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। जबकि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी 43 रनों का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहे। पूरी श्रृंखला में इस टीम की यह तीसरी जीत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications