रोनाल्डो के साथ ड्रग्स और सेक्स से पुरुष यौनकर्मियों का इंकार
रियो डी जेनेरियो, 7 मई (आईएएनएस)। ब्राजील की दो पुरुष यौन कर्मी अपने उस दावे से पीछे हट गए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि रियो डी जेनेरियो के एक होटल में उन्होंने मशहूर फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो के साथ ड्रग्स ली थी और यौन संबंध बनाए थे।
इस मामले को देख रहे पुलिस आयुक्त कार्लोस अगस्टो नोग्वेरा ने दोनों यौन कर्मियों से लगभग चार घंटे तक चली पूछ-ताछ के बाद कहा, "दोनों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पहले जो भी बयान दिए थे वे सभी झूठे थें।"
कार्लोस ने बताया, "उस रात होटल में दोनों ने रोनाल्डो के साथ न ही यौन संबंध बनाए थे और न ही ड्रग्स लिए थे। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे रोनाल्डो से जबरन वसूली करना चाहते थे जिसमें असफल होने के बाद उन्होंने रोनाल्डो पर झूठा आरोप लगा दिया।"
पुलिस आयुक्त ने बताया, "यौन कर्मियों ने बताया कि रोनाल्डो को देखकर उन्हें लगा कि देह व्यापार छोड़ने का यह अच्छा मौका है और रोनाल्डो से अच्छी वसूली के बाद उनकी जिंदगी अच्छे से कट सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications