Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चीयर गर्ल्स विरोधियों को मंदिरा का जवाब

लखनऊ, 17 मई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले दिनों चियरगर्ल्स के कपड़ों पर उठे बवाल पर अभिनेत्री और टेलीविजन कमेंटेटर मंदिरा बेदी का कहना है कि चीयर गर्ल्स के कपड़ों पर उंगली उठाने से पहले लोगों को बॉलीवुड की फिल्में और विज्ञापन देखने चाहिए।

उन्होंने कहा कि आइटम गर्ल्स के अलावा मुख्य भूमिकाएं करने वाली अभिनेत्रियां तक चीयर गर्ल्स से ज्यादा भड़काऊ कपड़े पहनती हैं। फिर उनके कपड़ों पर कोई क्यों नहीं शोर मचाता है?

मंदिरा ने कहा कि इसके लिए बहुत हद तक टेलीविजन और प्रिंट मीडिया के कैमरामैन जिम्मेदार हैं। उनके कैमरों के लेंस का फोकस और जूम लड़कियों के उन अंगो की तरफ ज्यादा रहता है जो खुले होते हैं। एक कार्यक्रम के सिलसिले में लखनऊ आई मंदिरा बेदी ने कहा कि टेनिस, बॉस्केटबॉल और हैंडबाल की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के बीच में कैमरामैन खिलाड़ियों के उभरे और खुले अंगों को दिखाना नहीं भूलते।

मंदिरा ने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत अफसोस है कि वह ट्वेंटी-20 में कमेंट्री नहीं कर रही हैं। उन्होंने इस फटाफट क्रिकेट के बारे में कहा कि यह बहुत ही बेहतरीन फॉर्मेट है। आगे चलकर इसे लोग बहुत ज्यादा पसंद करेंगे।

मंदिरा की आने वाली फिल्म 'मीराबाई नॉट आउट' क्रिकेट पर आधारित है। इस फिल्म में वह एक क्रेजी क्रिकेट फैन की भूमिका अदा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मीराबाई नॉट आउट को पहले अप्रैल में रिलीज किए जाने की तैयारी थी लेकिन आईपीएल को देखते हुए इसे इस टूर्नामेंट के बाद रिलीज किया जाएगा। मंदिरा ने कहा कि इस समय कोई भी फिल्म रिलीज करना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि आईपीएल की वजह से फिल्मों को दर्शक नहीं मिलेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+