अजलान शाह कप के फाइनल में पहुंची भारतीय हाकी टीम
इपोह (मलेशिया), 17 मई (आईएएनएस)। मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराकर भारतीय हाकी टीम ने अजलान शाह हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का मुकाबला अर्जेटीना से होगा।
गौरतलब है कि 12 साल बाद भारतीय टीम इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में मलेशिया को हराना जरूरी था।
यदि मैच ड्रा हो जाता तो अंक के आधार पर भारत और पाकिस्तान की टीम बराबर होती और गोल अंतर के आधार पर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच जाती। लेकिन भारतीय टीम ने ऐसा नहीं होने दिया। टीम ने जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने छह मैचों में 12 अंक हासिल किए।
पहले हाफ के 9वें मिनट में शिवेंद्र सिंह और 10वें मिनट में संदीप सिंह के गोल ने मैच में भारत की पकड़ मजबूत कर दी थी। खेल के अंतिम क्षणों में मोहम्मद अमीन रहीम के गोल ने जीत के अंतर को कम करने में मलेशियाई टीम की सहायता की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications