माराडोना थामेंगे ओलंपिक मशाल
ब्यूनस आयर्स, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्जेटीना के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना अपने देश में ओलंपिक मशाल थामने वाले पहले व्यक्ति बनेंगे।
सूत्रों के अनुसार 11 अप्रैल को जब ओलंपिक मशाल राजधानी पहुंचेगी उस समय अगर माराडोना उपलब्ध हुए तो वही सबसे पहले यह मशाल थामेंगे।
सूत्र ने कहा, "उनकी भी ऐसी इच्छा है और बातचीत चल रही है।" सूत्रों ने कहा कि माराडोना उसी दौरान एक विदेश यात्रा से वापिस आ रहे हैं इसलिए कार्यक्रम तय नहीं हो पा रहा है।
माराडोना के अलावा इस मशाल दौड़ में पूर्व टेनिस खिलाड़ी गैब्रीला सबातीनी भी भाग लेंगी। गौरतलब है कि सबातीनी 1988 के सियोल ओलंपिक खेलों में टेनिस का रजत पदक जीत चुकी हैं।
ब्यूनस आयर्स शहरी परिषद के खेल उपाध्यक्ष फ्रांसिस्को इरार्राजाबल ने माराडोना को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि अर्जेटीना की ओलंपिक कमेटी ने माराडोना को आमंत्रित नहीं किया है। उसका ध्यान केवल पूर्व ओलंपिक खिलाड़ियों पर कें द्रित है जबकि माराडोना ने कभी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications