आईपीएल : डेयर डेविल्स के लिए करो या मरो वाली स्थिति
बंगलौर, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली डेयर डेविल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले के सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ खेले जाने मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
किंग्स इलेवन के खिलाफ अपना पिछला मैच हारकर डेयर डेविल्स की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली के 11 मैचों में 10 अंक हैं।
डेयर डेविल्स को अपने दो अंतिम मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलने हैं। यह दोनों टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। इस दौड़ में बने रहने के लिए डेयर डेविल्स को बंगलौर के खिलाफ भारी अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। अब तक खेले गए 10 मैचों में वह 8 मैच हार चुकी है।
रॉयल चैलेंजर्स की टीम वैसे भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन उसकी कोशिश होगी कि दिल्ली के खिलाफ मुकाबला जीतकर वह अपनी साख बचाए और थोड़ा राहत महसूस करे। रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान राहुल द्रविड़ पहले से ही दबाव में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications