एक बार फिर से गांगुली से हारे वार्न, पहनेंगे इंग्लैंड की जर्सी
लंदन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से एक ऐसी शर्त हार गए हैं जिसके चलते उन्हें अब इंग्लैंड की टी शर्ट पहननी पड़ेगी। लेकिन बड़ी बात यह है कि सौरव गांगुली के साथ लगाई अपनी शर्त को शेन वार्न निभाने को भी तैयार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में मैच के दौरान वार्न ने गांगुली से एक शर्त लगाई थी जिसे वह हार गए।
गांगुली से शर्त हारने की जानकारी खुद शेन वार्न ने ट्विटर पर दी, उन्होंने कहा कि मैं अपनी शर्त हार गया हूं और अब मैं इंग्लैंड की जर्सी पहनुंगा, यह टी शर्त खुद सौरव गांगुली वार्न को देंगे। वार्न ने कहा कि मैं खुद इंग्लैड की टी शर्ट ढूंढ रहा है मिलते ही इसे पहनुंगा ताकि अपनी शर्त की इज्जत रख सकू। उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द इंग्लैंड की टी शर्म में अपनी तस्वीर लोगों के साथ साझा करेंगे।
दरअसल इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम से 40 रन से हरा दिया था, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम को घर लौटना पड़ा था और इंग्लैंड बिना एक मैच हारे सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई। इंग्लैंड ने अपने सभी तीनों मैच जीते हैं। लेकिन एक जून को गांगुली ने इंग्लैंड टीम की तारीफ करते हुए कहा था कि इंग्लैंड जीतेगी, लेकिन वार्न ने उनसे असहमति जताई थी, जिसके बाद दोनों के बीच शर्त लगी थी।
इसे भी पढ़ें- अफ्रीका की धज्जियां उड़ाने के बाद कोहली ने कही विराट बात...
वार्न ने सवाल पूछा था कि इंग्लैंड के मैच में कौन जीतेगा, जिसपर गांगुली ने जवाब देते हुए जो रूट औऱ जॉस बटलर का नाम लेते हुए इंग्लैंड का पक्ष लिया था और ऑस्ट्रेलिया से मजबूत बताया था। जिके बाद वार्न ने कहा था कि अगर ऑस्ट्रेलिया जीतती है तो वह उन्हें डिनर कराएंगे और खुद ऑस्ट्रेलिया की टी-शर्ट पहनेंगे। लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया हारती है तो वह इंग्लैड की टी शर्ट पहनेंगे, जिसपर दोनों राजी हो गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
