For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : पहली जीत के लिए उतरेंगे मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स

By Staff

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई की नई नवेली डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में 'मुंबई इंडियंस' और 'डेक्कन चार्जर्स' रविवार को आमने सामने होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी 20 मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमों को अभी तक पहली जीत नहीं मिली है।

गौरतलब है कि दोनों ही टीम शुरुआती तीनों मैच हार कर अंकों की तालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं। रविवार को जिस टीम की हार होगी उसके लिए इस श्रृंखला में बने रहना मुश्किल होगा।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर फिट न रहने की वजह से शुरुआती तीनों मैच में नहीं खेल पाए हैं। कप्तानी का दायित्व संभाल रहे हरभजन सिंह के ताजा विवाद ने नीम पर करेले का काम किया है। इससे टीम पर अतिरिक्त दबाव की स्थिति बन गई है।

आरोप है कि शुक्रवार को हरभजन ने मोहाली में खेले गए आईपीएल मैच में मिली हार के बाद श्रीसंत को कथित रूप से थप्पड़ मारी थी।

पंजाब की टीम ने इस संबंध में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से हरभजन के खिलाफ शिकायत की है। बीसीसीआई पहले ही हरभजन को कारण बताओ नोटिस जारी किया हुआ है।

उधर एडम गिलक्रिस्ट, एंड्रयू साइमंड्स, शाहिद अफरीदी और हर्सेल गिब्स जैसे खिलाड़ियों से सजी डेक्कन चार्जर्स कभी भी कोई भी करिश्मा कर दिखाने में सक्षम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+