हाकी के लिए शुभ संकेत है स्टिंग आपरेशन : सुनील शेट्टी
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जहां एक ओर सारा देश हाकी महासंघ के वरिष्ठ अधिकारी को कैमरे के सामने घूस लेते हुए पकड़े जाने से स्तब्ध है वहीं फिल्म अभिनेता और हाकी के ब्रांड एंबेस्डर सुनील शेट्टी को लगता है कि खेल जगत में सालों बाद कोई ऐसा काम हुआ है जो अंतत: खेलों के लिए लाभदायक होगा।

सुनील ने एक भेंटवार्ता में आईएएनएस को बताया, "इस खुलासे में ही सुधार का पहला कदम भी छिपा हुआ है। अगर यह स्टिंग आपरेशन सही है तो देश में खेलों के लिए इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकती। आज हर कोई चाहता है कि हाकी में परिवर्तन हो, सिर्फ खिलाड़ियों को दोष क्यों दें।"
सुनील ने कहा कि स्टिंग आपरेशन को हर जगह जायज नहीं ठहराया जा सकता लेकिन अगर यह ज्योतिकुमारन वाले मामले की तरह देशहित में है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।
सुनील ने देश में हाकी के लिए भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरह एक व्यावसायिक संघ की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमें हाकी में भी शरद पवार (बीसीसीआई अध्यक्ष) और राजीव शुक्ला (बीसीसीआई उपाध्यक्ष) जैसे ऊर्जावान लोगों की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications