सहवाग टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
ट्वेन्टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की चुनौती को गहरा धक्का पहुंचा है. आक्रामक बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग कंधे की चोट के कारण अब वेस्टइंडीज़ नहीं जाएँगे.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने एक बयान में कहा है कि सहवाग के कंधे में चोट आई है और उन्हें तीन हफ़्तों का आराम दिया गया है.
उभरते हुए बल्लेबाज़ मुरली विजय को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है और गौतम गंभीर को उनकी जगह उप-कप्तान बनाया गया है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की इजाज़त के बाद भारत को इस बदलाव की अनुमति मिल सकी.
चेन्नई के 26 वर्षीय बल्लेबाज़ मुरली विजय पांच टेस्ट और एक वनडे मैच में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
सहवाग अप्रैल 30 से 16 मई तक वेस्टइंडीज़ आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकेंगे.
सहवाग ने आईपीएल के तीसरे संस्करण में भाग लिया था लेकिन अब ये कहा जा रहा है कि वह एक महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे.
पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भी आईपीएल-2 के दौरान सहवाग के कंधे में चोट आई थी और वह वे टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल नहीं हो पाए थे.
जानकारों का मानना है कि सहवाग का इस प्रकार अंतिम समय में टीम से बाहर हो जाने से भारतीय चुनौती पर कुछ प्रभाव तो ज़रूर पड़ेगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
