जिनेवा, 8 जून (आईएएनएस)। मैच के 61वें मिनट में पीपे द्वारा किए गए एकमात्र गोल की बदौलत यूरो 2008 कप के शुरुआती मैच में पुर्तगाल ने तुर्की को हरा दिया।
मैच के दौरान पुर्तगाल की टीम ने कई बार हमले किए और विपक्षी टीम के ऊपर दबाव बनाए रखा। मैच के 61वें मिनट में पीपे द्वारा किए गए गोल से पहले क्रिस्टिनो रोनाल्डो व नूनो गोम्स ने भी तुर्की के गोल पोस्ट पर धावा बोला लेकिन उनके ये प्रयास बेकार गए।
रीयल मैड्रिड के अग्रिम रक्षा पंक्ति के खिलाड़ी पीपे ने गोलकीपर वोल्कन डेमीरल को छकाते हुए नूनो गोम्स से मिले पास को गोल में तब्दील करने में सफलता हासिल की।
मैच की समाप्ति के बाद पीपे ने कहा कि मेरे लिए यह गोल बड़ी उपलब्धि है। उनके अनुसार देश के लिए खेलना मायने रखता है और इस दौरान वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।