लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी अपने आप को इस बड़े मुकाबले के लिए तैयार कर रहे हैं। इन सब के बीच टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने खुद के पास सुपर पॉवर होने का दावा किया है और उनके समर्थकों का मानना है कि हां उनके पास सुपर पॉवर है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो डाला है उसमें उन्होंने ऐसा दावा किया है, इस वीडियो को कैप्टन विराट कोहली ने शूट किया है।
एक तरफ जहां टीम इंडिया बड़े मुकाबले की तैयारी कर रही है तो युवराज सिंह अपने इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं। युवराज सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह मैदान में पवेलियन के दरवाजे को बिना छुए खोलते और बंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद के पास सुपर पॉवर होने का भी दावा किया है। वह दरवाजे को हवा में हाथ घुमाकर ही खोल देते हैं और बंद भी कर देते हैं।
When u think u have super powers 💥! 🤣🤣 video courtesy @virat.kohli
A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on
इसे भी पढ़ें- सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश का डर्टी गेम, कुत्ते पर चिपकाया तिरंगा, खुद को बताया शेर
इस वीडियो को युवराज सिंह ने तमाम सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि जब आपको लगता है कि आपके पास सुपर पॉवर है, वीडियो विराट कोहली के सौजन्य से। युवराज सिंह के इस वीडियो को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और लोगों ने उन्हें जादूगर कहकर बुलाना शुरु कर दिया है। आपको बता दें कि युवराज सिंह कल होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में अपना 300वां वनडे मैच खेलेंगे। हाल ही में विराट कोहील ने कहा था कि वह काफी प्रेरणादायी रहे हैं, वह ना सिर्फ मैदान में बल्कि मैदान के बाहर भी चैंपियन हैं और हम इसके लिए उनका सम्मान करते हैं।