नागपुर टेस्ट का स्कोर कार्ड
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच दो टेस्ट सिरीज़ का पहला टेस्ट मैच नागपुर में चल रहा है. दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान ग्रैम स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
ये टेस्ट सिरीज़ भारत के लिए काफ़ी अहम है. क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने रहने के लिए भारत को दक्षिण अफ़्रीका से चुनौती का सामना है.
नागपुर टेस्ट का स्कोर देखिए
दक्षिण अफ़्रीका की टीम इस समय आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है. भारत को इस टेस्ट में दो अनुभवी खिलाड़ियों राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के बिना उतरना पड़ा है.
राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को बांग्लादेश दौरे के दौरान चोट लगी थी. लक्ष्मण तो टीम का हिस्सा हैं लेकिन द्रविड़ चोट के कारण टीम से बाहर हैं. एस बद्रीनाथ और वृद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया गया है. दोनों नागपुर में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे.
बद्रीनाथ तो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. लेकिन साहा भारत की ओर से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं.
भारतीय टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, मुरली विजय, एस ब्रदीनाथ, वी साहा, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा
दक्षिण अफ़्रीकी टीम
ग्रैम स्मिथ (कप्तान), ऐशवेल प्रिंस, हाशिम अमला, ज़ाक कैलिस, एबी डी वेलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, मार्क बाउचर, डेल स्टेन, वेन पार्नेल, मॉर्ने मॉर्केल और पॉल हैरिस
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
