रिकी पोंटिंग ने बताया टीम से क्यों बाहर हुए उस्मान ख्वाजा, वापसी है मुश्किल
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में अपने खिलाड़ियों के 2020-21 सेशन के लिये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें टीम के सीनियर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को शामिल नहीं किया गया था। इतना ही नहीं उस्मान ख्वाजा पिछले काफी समय से टीम में अपनी जगह बना पाने में भी नाकाम रहे हैं। इस बीच कंगारू टीम को 2 बार विश्व चैम्पियन बनाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग ने बताया है कि आखिरकार क्यों उस्मान ख्वाजा को टीम में जगह नहीं मिल पा रही है, साथ ही क्या वो टीम में फिर से वापसी कर पायेंगे।
पोंटिंग का मानना है कि टीम के सीनियर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है जिसके चलते उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर करना पड़ा, साथ ही उनका नेशनल टीम में वापसी कर पाना काफी मुश्किल है। उस्मान ने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान टीम के लिये खेला था।
और पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों पसंद है अंडरडॉग टीम की कप्तानी, कहां से मिलती है प्रेरणा
ख्वाजा के बारे में बात करते हुए पोंटिंग ने कहा,'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि उसे मुश्किल होगी (ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने में) और मुझे उसके लिए दुख है। मुझे हमेशा से लगता है कि वो काफी अच्छा खिलाड़ी है और हमने इंटरनैशनल क्रिकेट में शायद कभी उसका बेस्ट प्रदर्शन नहीं देखा है। हमने इसकी झलक देखी है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया के लिए उसके प्रदर्शन में निरंतरता रही है।'
हालांकि पोंटिंग को पूरी उम्मीद है कि उस्मान ख्वाजा हार नहीं मानेंगे और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा कर एक बार फिर से राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे।
और पढ़ें: युवराज सिंह ने बताया, विराट कोहली की इस गलती के चलते 2019 विश्व कप हारी टीम इंडिया
उन्होंने कहा, 'एक चीज मुझे पता है, आप कभी दिग्गज खिलाड़ियों को चुका हुआ नहीं मान सकते। इन गर्मियों में घरेलू क्रिकेट के शुरू होने पर उसे मौके मिलेंगे और वो इतना कर सकता है कि क्वीन्सलैंड के लिए खेले, खूब रन बनाए और एक और मौका मिलने का इंतजार करे। अगर ऐसा होता है तो मुझे यकीन है कि अगर उसे दोबारा खेलने का मौका मिलता है तो वो निराश नहीं करेगा।'
आपको बता दें कि उस्मान ख्वाजा ने अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिये 44 टेस्ट और 40 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं जिसमें 2887 टेस्ट और 1554 वनडे रन बनाये हैं। इस दौरान ख्वाजा ने 8 टेस्ट शतक और 14 टेस्ट अर्धशतक लगाने का काम किया जबकि वनडे क्रिकेट में 2 शतक लगाये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
