Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvPAK: पाक की ओपनिंग जोड़ी ने भारत के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की औपनिंग जोड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी करने उतरी सलामी जोड़ी ने पहले तीन ओवरों में तो धीरे-धीरे रन बनाए लेकिन फिर रफ्तार पकड़ ली।

पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने आए अजहर अली और फखर जमान ने तेजी से रन बटोरे। दोनों ने आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे अधिक रन बनाए। दोनों फखर जमान और अजहर अली के बीच पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी हुई। आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ ये सबसे बड़ी साझेदारी थी।

इससे पहले 1996 में सईद अनवर और आमिर सोहेल ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की थी। ये मैच बेंगुलरू में खेला गया था। पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाजों ने गजब की बल्लेबाजी की। ओपनर अजहर अली ने 59 रन बनाए जबकि भारत के खिलाफ पहली बार खेल रहे फखर जमान ने 106 गेंदों में 114 रन बनाए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+