INDvsAUS: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 300 पर सिमटी
धर्मशाला। धर्मशाला टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक के बावजूद कुलदीप यादव और उमेश यादव की जोरदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रन पर सिमट गई। 89वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया का पारी खत्म हुई। दिन का खेल खत्म होने तक भारत पहली पारी में अपना खाता नहीं खोल सका है। भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ एक ओवर खेला। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 111 रनों की शानदार पारी खेली। भारत के लिए कुलदीप ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
भारत के लिए उमेश यादव ने दो और पहला मैच खेल रहे कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा और भुवनेश्नेवर कुमार ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ के शतक के अलावा डेविड वार्नर ने 56, मैथ्यू वेड ने 57 और पेट कमिंस ने 21 रन बनाए। विराट कोहली चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। भारत की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
रविवार को जब भारत पहली पारी को आगे बढ़ाने के लिए उतरेगा। भारत के लिए लोकेश राहुल और मुरली विजय ने पारी की शुरुआत की है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का ये चौथा मैच है। दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। ऐसे में इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर भी कब्जा जमाएगी।
- वार्नर के बाद स्मिथ का साथ देने शॉन मार्थ मैदान पर आए।
- जब वार्नर आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 144 रन था।
- दूसरे विकेट के लिए वार्नर और स्मिथ के बीच 134 रनों की साझेदारी हुई।
- वार्नर 56 रन बनाकर आउट हुए।
- 35वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने वार्नर को आउट किया।
- 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर वार्नर ने जड़ा अर्धशतक।
- 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन पूरे किए।
- 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
- ऑस्ट्रेलिया ने 9.5 ओवर में 50 रन पूरे किए।
- उमेश यादव ने पहली पारी में दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर रेनेशॉ का विकेट चटकाया। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर कुल 10 रन था।
- पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में ही मिला।
- मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान विराट कोहली चोट की वजह से खेल नहीं पाएंगे। उनकी जगह टीम में श्रेयस अय्यर को जगह दी गई है। गेंदबाज कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल किया गया। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं।
- कप्तान कोहली के न खेल पाने की वजह से टीम इंडिया की अगुवाई अजिंक्य रहाणे करेंगे। कोहली ने शुक्रवार को बताया था कि उनकी जगह कवर के तौर पर श्रेयस अय्यर को बुलाया गया है। अय्यर को शुक्रवार शाम टीम में शामिल कर लिया गया।
- धर्मशाला टेस्ट जीतकर भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें सीरीज जीतने की कोशिश में होंगी। टीम इंडिया पर इस टेस्ट मैच में जीत का दबाव ज्यादा होगा क्योंकि अगर टेस्ट ड्रॉ हुआ और सीरीज बराबरी पर खत्म हुई, तो ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी।
प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, आर. अश्विन, ऋद्धिमान शाहा, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, उमेश यादव
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एम. रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, पी. हेंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, पी. कमिंस, एस ओकीफ, नॉथन लॉयन, जे. हेजलवूड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

