CT17: इस दिग्गज ने कहा- अश्विन का टीम में न होना 'अच्छी बात'
चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के हाथों 7 विकेट से हारने के बाद लोग भारतीय टीम की बॉलिंग को दोषी ठहरा रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोहली को हार्दिक पांड्या की जगह आर अश्विन को खिलाया जाना चाहिए था। लेकिन पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का कुछ अलग ही मानना है। जी हां, दरअसल अजित अगरकर ने कहा है कि यदि आर अश्विन जैसे गेंदबाज को भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही है तो इसका मतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी में मौजूदा भारतीय अटैक शानदार है।
यही नहीं उन्होंने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि, 'चैंपियंस ट्रॉफी की शुरूआत में कई बल्लेबाज फॉर्म में नहीं थे लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होते ही सब फार्म में आ गए। उन्होंने कहा कि सभी गेंदबाज अच्छा खेल रहे हैं। ऐसे में अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी को बाहर रहना पड़ रहा है, इससे पता चलता है कि भारतीय गेंदबाज कितना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
अगरकर ने कहा कि ' डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने खिताब को बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका मुख्य कारण है कि भारतीय बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सब शानदार फॉर्म में हैं।' अगरकर ने आगे कहा, 'यह पिछले कुछ समय में भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी अटैक है। इंग्लैंड में गेंद स्विंग नहीं कर रही लेकिन इसके बावजूद जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया।'
आपको बता दें कि भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 124 रनों से धोया था लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे श्रीलंका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत का अगला मुकाबला 11 जून को दक्षिण अफ्रीका से करो या मरो का है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
