Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली ने विंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में दिए दो बड़े बदलाव के संकेत, पंत की 'छुट्टी' तय

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को विंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई। अब आखिरी मुकाबला बुधवार को गुयाना में खेला जाएगा, जिसके लिए कप्तान विराट कोहली ने दो बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं। मैच के बाद कोहली ने शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए इशारा किया कि तीसरे मुकाबले में उन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है जिन्हें पहले दो मैचों में अंतिम एकदश में जगह नहीं मिली थी। कोहली ने कहा, 'हमारे लिए जीतना हमेशा एक प्राथमिकता है लेकिन सीरीज में विजयी बढ़त बनाने से कुछ अन्य खिलाड़ियों को टीम में आने का मौका मिलता हैं।'

पंत की 'छुट्टी' तय
तीसरे टी20 में श्रेयस अय्यर और लेग स्पिनर राहुल चाहर को मौका मिल सकता है। वहीं अब विकेटकीपर रिषभ पंत की भी टीम से छुट्टी होना तय है। उनकी जगह केएल राहुल को माैका दिया जाने की संभावना है। पंत दोनों मैचों में बल्‍ले से नाकाम रहे। पंत पहले मैच में शून्य तो दूसरे मैच में सिर्फ 4 रन ही बना सके। दूसरे मैच के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा कि शुरूआत में इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान था। उन्होंने कहा, 'नई गेंद बल्ले पर आसानी से आ रही थी। हमने अच्छी नींव रखी थी। रवींद्र जड़ेजा और क्रुणाल की पारी से हम 160 से अधिक रन बना पाए। हम जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे उससे हम 180 से ज्यादा रन बना सकते थे लेकिन बाद में पिच काफी धीमी हो गई।'

कोहली ने युवा स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ करते हुए कहा कि वॉशिंगटन ने जिस तरह से गेंदबाजी की, खासकर तब जब बल्लेबाज उन पर बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश कर रहे थे, वो शानदार है। लंबे समय तक बाहर रहने के बाद भी उन्होंने जो स्वभाव और संयम दिखाया है उसकी तारीफ की जानी चाहिए। वह आने वाले कल में बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं। अगर उनके बारे में कुल मिलाकर एक बात कहूं तो वह जो चाहते हैं उसे एकदम सही तरीके से लागू कर रहे हैं।

बता दें कि भारत के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज ने जब 15.3 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाए थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया। डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत इस समय बराबरी का स्कोर 120 रन था।

Story first published: Monday, August 5, 2019, 15:26 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+