Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चद्रपॉल ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

हैमिल्‍टन। वेस्‍टइंडीज के बायें हाथ के बल्‍लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने टेस्‍ट क्रिकेट में नाट आउट शतकों के मामले में महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। चंद्रपॉल ने तीसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन 122 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके साथ ही नाबाद रहते हुए उनके शतकों की संख्‍या 17 हो गयी है। जबकि सचिन ने टेस्‍ट क्रिकेट में 16 नाबाद शतक लगाये हैं।

इसके अलावा चंद्रपॉल ने सर डॉन ब्रेडमैन के 29 शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। टेस्‍ट में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, उन्‍होने 200 टेस्‍ट में 51 शतक लगाये हैं।

अपनी शतकीय पारी के दौरान चंद्रपॉल ने सर्वाधिक रन बनाने वाले दस बल्‍लेबाजों की श्रेणी में आस्‍ट्रेलिया के एलन बार्डर को भी पीछे छोड़ दिया। अब तक चंद्रपॉल के 11,199 रन हैं, सर्वाधिक रन बनाने वालों की श्रेणी में उनका छठवां स्‍थान है। वह हमवतन ब्रायन लारा से 754 रन पीछे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+