Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: सहवाग ने कहा- 'कायदे में रहोगे, फायदे में रहोगे'

चंडीगढ़: हरियाणा बीजेपी अध्‍यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा आईएस अधिकारी की बेटी के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में पूरे भारत भर में इंसाफ की मांग उठ रही है। हरियाणा के इस चर्चित छेड़छाड़ मामले में निष्पक्ष जांच की मांग के साथ क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग भी उतर आए हैं। सहवाग ने नसीहत भरे अंदाज में कहा है कि कोई भी हो..कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने इस घघटना पर दुख जताते हुए कहा है कि ये एक बेहद शर्मनाक घटना है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

ट्विटर पर हमेशा ऐक्टिव रहने वाले वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'चंडीगढ़ की घटना शर्मनाक है। बिना किसी के प्रभाव के निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कोई भी हो, कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।'

इससे पहले ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- 'जब समाज के अभिजात्य वर्ग के ऐसे मामले सामने आते है तो सोचिए निम्न वर्ग के लोगों के साथ कैसे न्याय होगा।'

आपको बता दें कि शनिवार 5 जुलाई को चंडीगढ़ में वर्णिका कुंडू नाम की एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास बराला ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+