Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली बने डायनासोर, अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर्स अपने फैंस के साथ बने रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कोई इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपने करियर की बातें शेयर कर रहा है तो कोई वीडियो के जरिए संदेश दे रहे हैं। कप्तान विराट कोहली भी अब लगातार कुछ नया करते हुए सुर्खियों में आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुए जिसमें अनुष्का कुछ कहती दिखीं। अब अनुष्का ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह डायनासोर की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर वीडियो पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने एक डायनासोर को देखा।' कुछ सेकेंड के इस वीडियो में विराट कोहली डायनासोर की तरह चलकर अंदर आते हैं और बीच में रूककर उसकी तरह आवाज भी निकालते हैं। अनुष्का की इस पोस्ट पर सायना नेहवाल समेत कई अन्य यूजर्स फनी कमेंट कर रहे हैं। सायना नेहवाल ने कमेंट बॉक्स में फनी इमोजी से रिएक्ट किया। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसलिए ही कहा जाता है कि पति को घर पर नहीं रूकना चाहिए, देखो क्या से क्या हो गया. एक अन्य यूजर लिखता है- आप दोनों बहुत क्यूट हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- फुल मस्ती। एक यूजर ने लिखा- अब लॉकडाउन क्या-क्या करेगा।

आपको बता दें कि अनुष्‍का शर्मा के प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' इन दिनों जबरदस्‍त सुर्खियां बटौर रही है। वेब सीरीज को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, विराट कोहली भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ एक लाइव सेशन में आए थे। इस दौरान दोनों ने अपने बचपन से लेकर कई मजेदार पुरानी बातों को शेयर किया था।

Story first published: Wednesday, May 20, 2020, 20:09 [IST]
Other articles published on May 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+