Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी को संन्यास लेना चाहिए या नहीं, अनिल कुंबले ने दी अपनी राय

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर काफी बातें आजकल हो रही हैं कि वह कब क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करेंगे या फिर वे अभी वे कब तक क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी का कहना है कि धोनी को 2020 टी-20 विश्व कप तक खेलना जारी रखना चाहिए।

38 साल के धोनी 2019 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे और उसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज दौरे से अलग कर लिया था और वे प्रादेशिक सेना में ट्रेनिंग के लिए कश्मीर चले गए थे। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से भी उन्होंने खुद को अलग कर लिया था।

इसी बीच भारतीय टीम की कमान संभाल चुके दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि धोनी अगर रिटायर होने का मूड बनाते हैं तो भी उनको सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए क्योंकि वे इसके हकदार है। हालांकि कुंबले इस बारे में अनिश्चित दिखाई दिए कि धोनी को संन्यास लेना चाहिए या फिर नहीं।

कुंबले ने कहा, 'मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता। मुझे लगता है पंत टी20 में खासकर अपनी जगह पक्की कर चुके हैं इसलिए यह जरूरी है कि आप बातचीत करें और निश्चित तौर पर धोनी एक सम्मानजनक विदाई के हकदार हैं। ये एमएसके प्रसाद की समिति के ऊपर निर्भर करता है कि वे आगे देखना चाहते हैं या फिर पीछे जाना चाहते हैं।' कुंबले ने यह बात क्रिकेट नेक्सट से बात करते हुए कही।

कुंबले का मानना है कि अगर धोनी अगले टी20 विश्व कप को खेलना चाहते हैं तो उनको हर एक मैच में खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान कुबंले ने पंत के अनिरंतर प्रदर्शन की चर्चा भी की और कहा, 'पंत उच्चतम स्तर पर लगातार एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ये चयनकर्ताओं को देखना होगा कि उनको क्या करना है।'

Story first published: Sunday, September 8, 2019, 17:28 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+