Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नसीम शाह ने हैट्रिक लेकर रचा नया टेस्ट इतिहास, टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह ने रविवार को विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन पर हैट्रिक ली।

इस हैट्रिक की शुरुआत तब हुई जब अपनी दूसरी पारी के 7वें ओवर में, शाह ने नजमुल हुसैन शंटो को 38 रन पर आउट करते हुए अपना विकेट लिया। यह हैट्रिक का पहला शिकार था जिसके बाद अगली दो लगातार गेंदों पर इस सीमर ने तिकुल इस्लाम को LBW कर दिया, और फिर महमूदुल्लाह को आउट करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना डाला।

नसीम शाह की हैट्रिक

नसीम शाह की हैट्रिक

ऐसा करते हुए, शाह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए। उन्होंने 16 साल और 359 दिनों की उम्र में यह शानदार उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के लेग स्पिनर आलोक कपाली इससे पहले टेस्ट हैट्रिक दर्ज करने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज थे जिन्होंने 19 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ ही 2003 पेशावर में हैट्रिक ली थी।

U19 CWC: जब दिव्यांशू के सिर पर बांग्लादेशी बॉलर ने लगभग मार दी गेंद, VIDEO

टूट गया 17 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

टूट गया 17 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुल मिलाकर हैट्रिक हासिल करने वाले चौथे पाकिस्तानी गेंदबाज हैं। इससे पहले शाह मोहम्मद स्माइ, अब्दुल रज्जाक और वसीम अकरम ने पाकिस्तान की ओर से खेलते हुए टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है।

नसीम शाह की उपलब्धियां

नसीम शाह की उपलब्धियां

पिछले साल पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले नसीम सबसे कम उम्र के टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज भी हैं और टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले साल कराची में श्रीलंका के खिलाफ 16 साल और 307 दिनों की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

पाकिस्तान की पकड़ मजबूत

पाकिस्तान की पकड़ मजबूत

गेंदबाज के प्रयासों की बदौलत, बांग्लादेश ने स्टम्प्स तक 126/6 रन बना लिए थे और अभी भी 86 रन से पीछे है। पाकिस्तान ने इससे पहले बाबर आजम के शतक के दम पर पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जबकि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में केवल 233 रनों पर सिमट गई थी जिसमें पाकिस्तान ने 212 रन की बढ़त हासिल कर ली।

Story first published: Sunday, February 9, 2020, 19:43 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+