रहाणे को नंबर 6 पर खिलाना पड़ा धोनी को भारी, मिली हार

राजकोट। आखिर वो क्या वजह है कि टीम इंडिया को लगातार अपनी ही धरती पर शिकस्त का सामना करना पड़ा रहा है, वो दक्षिण अफ्रीका से क्यों लगातार हार रही है? इस सवाल का जवाब हर कोई खोज रहा है।

राजकोट में आखिर धोनी ने रहाणे की पोजिशन को लेकर खिलवाड़ क्यों किया, कानपुर और इंदौर दोनों जगह जिस पोजिशन पर रहाणे खेल रहे थे, वो पोजिशन आखिर क्यों रहाणे से छीन ली गई, क्रिकेट समीक्षक यह सवाल कप्तान धोनी से जानना चाह रहे हैं?

रहाणे को नंबर 6 पर खिलाना पड़ा धोनी को भारी

क्रिकेट एक्सपर्ट की राय में मैच हारने का प्रमुख कारण था रहाणे का बल्लेबाजी क्रम में बदलाव, एक्सपर्ट ने कहा कि जो इंसान नंबर तीन पर बैटिंग करता है उससे नंबर 6 पर आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वो बड़ा स्कोर बनायेगा और टीम को बचायेगा।

आखिर रहाणे को पोजिशन को लेकर बवाल क्यों?

मालूम हो कि राजकोट मैच में रहाणे को धोनी, कोहली और रैना के बाद बैटिंग करने को भेजा गया और तब इंडिया को जीतने के लिए 39 गेंदों में 65 रनों की जरूरत थी, ऐसे में रहाणे से लोगों विस्फोट की जरूरत थी जिसे पूरा करने में वो नाकाम रहे, जो कि हार का मेन कारण है।

धोनी की रणनीति फेल

अब धोनी ने ऐसा क्यों किया जबकि रहाणे ने पिछले दोनों वनडे में नंबर तीन पर खेलते हुए अर्धशतक बनाये थे। इस बारे में आप लोगों की क्या राय है, अपनी बात नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज कराइये।

Story first published: Monday, October 19, 2015, 6:56 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+