INDvsWI, 1st Day: टॉप ऑर्डर के फ्लॉप शो के बाद रहाणे ने कराई मैच में वापसी
नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की खराब शुरूआत रही। विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो उनके लिए सही साबित हुआ। भारत ने 33.2 ओवर में 93 रनों पर 4 महत्तवपूर्ण विकेट गंवा दिए।
भारत को इस मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में अजिंक्य रहाणे ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। इस दौरान उनका अच्छा साथ निभाते हुए हनुमा विहारी ने भी 32 रनों का योगदान दिया और। विहारी ने आउट होने से पहले रहाणे के साथ 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। हालांकि उसके बाद रहाणे भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 81 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। बूंदाबांदी के कारण दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए थे और क्रीज पर ऋषभ पंत (20) व रविंद्र जडेजा (3) खेल रहे थे।
इससे पहले भारत के लिए ओपनिंग करने मयंक अग्रवाल के साथ केएल राहुल उतरे। राहुल तो विंडीज गेंदबाजों का सामना करते तो दिखे लेकिन मयंक क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पारी की पांचवें ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। ओवर की दूसरी ही गेंद पर केमार रोच ने मयंक अग्रवाल को होप के हाथों कैच आउट करवाया। मयंक 5 रन बनाकर आउट हुए।
उनके आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा आए। लेकिन सात महीने बाद मैदान पर उतरे पुजारा भारत को लगे शुरूआती झटके से ऊभार नहीं सके और चार गेंद खेलने के बाद रोच की ही गेंद पर आउट हो ग। पुजारा को रोच ने उसी ही ओवर की आखिरी गेंद पर होप के ही हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले पुजारा ने मात्र दो रनों का योगदान दिया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि विराट भी क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं रूक पाए और 9 रन बनाकर कैच आउट हुए। विराट को गेब्रियल ने ब्रूक्स के हाथों कैच करवाया।
तीन झटकों के बाद राहुल और अजिंक्या रहाणे टीम को संभालते दिखे लेकिन इस जोड़ी को रोस्टन चेस ने तोड़ा। राहुल टीम के 93 रनों के स्कोर पर 97 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और रहाणे के बीच पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजो में सबसे अनुभवी केमार रोच ने 3 विकेट लिए और उनका साथ शेनन गैब्रियल ने अच्छे से निभाते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट रॉस्टन चेस के नाम हुआ।
प्लेइंग XI इस प्रकार है
भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान) क्रेग ब्रेथवेट, जॉन कैम्पबेल, शाई होप, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रूक्स, रोस्टन चेस, शेनोन गैब्रियल, शिमरोन हेटमेयर, केमार रोच, मिगेल कमिंस
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
