IND vs WI: दूसरे टेस्ट मैच में इन तीन खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी टीम में जगह!
नई दिल्ली। राजकोट में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करत हुए पहला टेस्ट मैच पारी और 272 रन से जीत लिया था। भारत को वेस्टइंडीज के साथ खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है ऐसे में खिलाड़ियों की फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब बना है।12 अक्टूबर को होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को बैठाया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी...

अजिंक्य रहाणे:
लंंबे समय से खरब फार्म से जूझ रहे टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे से उम्मीदें थी कि वह राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ तो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन, वह यहां घरेलू मैदान पर भी रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। पृथ्वी शॉ, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने शानदार शतक बनाए लेकिन रहाणे से रन नहीं बना। रहाणे के विकल्प के रूप में हनुमा विहारी तैयार बैठे हैं जिन्होंने इंग्लैंड दौरे पर अपने टेस्ट डेब्यू में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया था। ऐसे में टीम अजिंक्य रहाणे को ड्राप कर हनुमा विहारी को मौका दे सकती है।

केएल राहुल:
मध्यक्रम की बल्लेबाजी के साथ-साथ भारतीय टीम को ओपनिंग में केएल राहुल को लेकर भी समस्या का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में 149 रनों की पारी को छोड़ दें तो 10 पारियों में राहुल का बल्ला खामोश रहा है। धवन को टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद भारत को पृथ्वी शॉ के रूप में अच्छा विकल्प मिल गया है। लेकिन अब राहुल की फॉर्म को देखते हुए जल्द ही टीम मैनेजमेंट मयंक अगवाल को उनकी जगह मौका दे सकती हैं जो घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

उमेश यादव:
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच में उमेश यादव को सिर्फ एक टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उमेश यादव को सिर्फ एक ही विकेट मिला। ऐसे में टीम मैनेजमेंट हैदराबाद में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका दे सकती है जो मौजूदा समय में उमेश यादव से तेज और धारदार हैं।उन्होंने 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 97 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा 59 रन देकर 8 विकेट। हैदराबाद सिराज का होम ग्राऊंड भी है ऐसे में उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
