केवल 17 साल की उम्र में बांग्लादेशी गेंदबाज ने रचा इतिहास, वो भी पहले ही मैच में
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के साथ जारी टेस्ट मैच बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक बन गया है। बांग्लादेश के लिए अपना पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेल रहे 17 साल के नईम हसन अपने पहले ही मैच में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं।
इस युवा ऑफ ब्रेक गेंदबाज (17 साल 355 दिन) ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (18 साल 193 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी है। उन्होंने इस कारनामे के लिए 18 साल 235 दिन लिए थे। मजेदार बात यह है कि इस लिस्ट में चौथे और पांचवे नंबर भी एशियाई गेंदबाजों का कब्जा है। चौथे नंबर पर पाकिस्तान के ही शाहिद नजीर (18 साल 318 दिन) और पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज (18 साल 361 दिन) हैं।
नईम हसन पिछले 10 साल में बांग्लादेश के छठे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में पांच विकेट लिए हैं। पिछले 10 साल में डेब्यू टेस्ट में सबसे अधिक बार बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ही पांच विकेट लिए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, द. अफ्रीका (4-4), तीसरे नंबर पर इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (3-3), चौथे नंबर पर भारत (2) और पांचवें नंबर पर श्रीलंका और जिम्बाब्वे (1-1) हैं।
नईम के इस प्रदर्शन को कप्तान शाकिब अल हसन का भी साथ मिला जिन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट लिए। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 324 रनों पर आउट हो गई थी। बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 246 रनों पर आउट करके पहली पारी में 78 रन की बढ़त बना ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
