स्वर्ण पदकों पर सवालिया निशान
चीन की पाँच महिला जिमनास्टों की उम्र की जाँच हो रही है, इन पाँचों ने स्वर्ण पदक हासिल किया लेकिन अब उन्हें कमउम्र बताया जा रहा है.
चीनी अधिकारियों से दस्तावेज़ माँगे गए हैं जिनसे पता चल सके कि ये जिमनास्ट ओलंपिक में हिस्सा लेने की न्यूनतम उम्र से कम तो नहीं हैं.
बीबीसी ने इंटरनेट पर एक दस्तावेज़ देखा है जिसके मुताबिक़ गोल्ड मेडल विजेता हि एक्सिन की उम्र सिर्फ़ 14 वर्ष है जबकि नियम के अनुसार ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए न्यूनतम उम्र है 16 वर्ष.
चीन ने इन आरोपों का ज़ोरदार शब्दों में खंडन किया है लेकिन अगर ये आरोप सही हुए तो चीन की छवि को इससे भारी नुक़सान पहुँचेगा.
पिछले कई महीनों से चीनी जिमनास्टों की उम्र को लेकर तरह-तरह की अटकलों का दौर जारी था.
इंटरनेशनल जिमनास्टिक फ़ेडरेशन ने पुष्टि की है कि वह हि एक्सिन, यांग इलिन, जियांग युआन, लिन शानशान और देंग लिनलिन के मामलों की जाँच कर रहा है.
इन पाँचों महिला जिमनास्टों ने बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया है और चीन की महिला जिमनास्टिक टीम को सर्वश्रेष्ट टीम का स्वर्ण पदक दिया गया है.
दस्तावेज़
बीबीसी को इंटरनेट पर एक दस्तावेज़ मिला है जो चीनी खेल विभाग की वेबसाइट पर पिछले वर्ष लगाया गया था, उसके मुताबिक़ हि एक्सिन का जन्मदिन 1 जनवरी 1994 को है, इस हिसाब से उनकी उम्र सिर्फ़ 14 वर्ष है.
लेकिन ओलंपिक खेलों की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उनका जन्मदिन 1 जनवरी 1992 को है यानी वे 16 साल की हो चुकी हैं.
आईओसी खिलाड़ियों के उम्र की जाँच दो बार कर चुकी है, एक बार अप्रैल में और एक बार खेल शुरू होने से ठीक पहले.
शुक्रवार को आईओसी की प्रवक्ता गेल डेविस ने कहा, "हमने जिमनास्टिक फ़ेडरेशन से कहा है कि वह मामले की जाँच करे, हमें इस मामले में कई गड़बड़ियाँ दिखाई दे रही हैं."
इस बीच चीन की महिला जिमनास्टिक टीम के मुख्य कोच लू शान ज़ेन ने कहा है कि "सभी ज़रूरी दस्तावेज़ हमने कल ही इंटरनेशनल जिमनास्टिक फ़ेडरेशन को दे दिए हैं."
लू का कहना है, "असल में चीनी और अमरीकी जिमनास्टों में कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, हम जीत गए हैं इसलिए इस तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं."
जिमनास्टिक में खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम उम्र का प्रावधान 1997 से किया गया, उसके पहले ऐसी कोई रोक नहीं थी.
चीनी अधिकारियों से दस्तावेज़ माँगे गए हैं जिनसे पता चल सके कि ये जिमनास्ट ओलंपिक में हिस्सा लेने की न्यूनतम उम्र से कम तो नहीं हैं.
बीबीसी ने इंटरनेट पर एक दस्तावेज़ देखा है जिसके मुताबिक़ गोल्ड मेडल विजेता हि एक्सिन की उम्र सिर्फ़ 14 वर्ष है जबकि नियम के अनुसार ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए न्यूनतम उम्र है 16 वर्ष.
| |
पिछले कई महीनों से चीनी जिमनास्टों की उम्र को लेकर तरह-तरह की अटकलों का दौर जारी था.
इंटरनेशनल जिमनास्टिक फ़ेडरेशन ने पुष्टि की है कि वह हि एक्सिन, यांग इलिन, जियांग युआन, लिन शानशान और देंग लिनलिन के मामलों की जाँच कर रहा है.
इन पाँचों महिला जिमनास्टों ने बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया है और चीन की महिला जिमनास्टिक टीम को सर्वश्रेष्ट टीम का स्वर्ण पदक दिया गया है.
दस्तावेज़
बीबीसी को इंटरनेट पर एक दस्तावेज़ मिला है जो चीनी खेल विभाग की वेबसाइट पर पिछले वर्ष लगाया गया था, उसके मुताबिक़ हि एक्सिन का जन्मदिन 1 जनवरी 1994 को है, इस हिसाब से उनकी उम्र सिर्फ़ 14 वर्ष है.
| |
आईओसी खिलाड़ियों के उम्र की जाँच दो बार कर चुकी है, एक बार अप्रैल में और एक बार खेल शुरू होने से ठीक पहले.
शुक्रवार को आईओसी की प्रवक्ता गेल डेविस ने कहा, "हमने जिमनास्टिक फ़ेडरेशन से कहा है कि वह मामले की जाँच करे, हमें इस मामले में कई गड़बड़ियाँ दिखाई दे रही हैं."
इस बीच चीन की महिला जिमनास्टिक टीम के मुख्य कोच लू शान ज़ेन ने कहा है कि "सभी ज़रूरी दस्तावेज़ हमने कल ही इंटरनेशनल जिमनास्टिक फ़ेडरेशन को दे दिए हैं."
लू का कहना है, "असल में चीनी और अमरीकी जिमनास्टों में कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, हम जीत गए हैं इसलिए इस तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं."
जिमनास्टिक में खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम उम्र का प्रावधान 1997 से किया गया, उसके पहले ऐसी कोई रोक नहीं थी.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
