
चेन्नई का ऐलान, हम आ रहे हैं
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, 'हम अगले साल आ रहें हैं और सीएसके वापस आ रहा हैं.' चेन्नई के इस ऐलान के बाद माना जा रहा है कि अगले साल आईपीएल का रोमांच बढ़ जाएगा।

चेन्नई, राजस्थान अंदर, गुजरात और पुणे बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में फिर से नजर आएंगी। वहीं गुजरात और पुणे बाहर हो जाऐंगे । चेन्नई और राजस्थान पर बैन अगले साल हटा लिया जाएगा लेकिन IPL में टीमों की संख्या बढ़ाने का BCCI का कोई इरादा नहीं है। अगले सीजन में पुणे और गुजरात नहीं होंगी।

लगा था दो साल का प्रतिबंध
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मालिकों के सट्टेबाजी में फंसने की वजह से दोनों टीमों पर 2 साल का प्रतिबन्ध लगाया गया था जो अगले साल खत्म हो जाएगा।

दो बार चैंपियन रही है सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है। वो दो बार चैम्पियन रह चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रविचंद्रन अश्विन, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी इस टीम की पहचान रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
