For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : 38 की उम्र में युवाओं पर भारी हैं भज्जी, इस आंकड़े से छूटेंगे सबके पसीने

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के 26 मुकाबले हो चुके हैं। इस दाैरान वो सबकुछ देखने को मिला जिसके कारण स्टेडियम में आए दर्शकों का पैसा वसूल वसूल हुआ। यूं तो इस फटाफट लीग को लेकर कहा जाता है कि यहां से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, लेकिन उम्रदराद खिलाड़ी भी इसमें छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इसका उदाहरण हैं हरभजन सिंह जो 38 साल की उम्र में भी युवाओं पर भारी पड़ते जा रहे हैं। 'टर्बनेटर' नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए विरोधी टीमों के बल्लेबाजों को अपने आगे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हरभजन का प्रदर्शन भी ऐसा दिख रहा है जैसा कि मानों कोई आईसीसी रैंकिंग में टाॅस स्थान पर काबिज हो। यह बात हम नहीं बल्कि हरभजन के आंकड़े कहते हैं जिन्हें देखने के बाद कई मशहूर गेंदबाजों के पसीन छूट जाएंगे।

सबसे कम इकोनॉमी रेट

सबसे कम इकोनॉमी रेट

इस सीजन में अगर बात की जाए सबसे कम इकोनॉमी रेट में रन खर्च करने वालें गेंदबाज की तो जनाब वो हरभजन ही हैं। हरभजन इस सीजन में सबसे कंजूस गेंदबाज साबित हो जा रहे हैं। उन्होंने अभी तक 4 ही मैच खेले हैं, जिस दाैरान उन्होंने 5.12 की सबसे कम इकोनॉमी रेट से रन दिए। हालांकि, इस फॉर्मेट में अक्सर बल्लेबाज गेंदबाजों पर भारी पड़ते दिखते हैं, लेकिन इस बार हरभजन ने अपनी फिरकी में सबको फंसाया हुआ है। हरभजन ने 4 मैचों में पूरे 16 ओवर में फेंके हैं जिसमें उन्होंने बड़ी कंजूसी से 82 रन दिए। उन्होने बता दिया कि अनुभव से बढ़कर कोई चीज नहीं। अगर खेल में बाजी मारनी है तो अनुभव का सहारा लेना जरूरी है।

विश्व कप से पहले विंडीज क्रिकेट बोर्ड में आया भूचाल, हुए कई बड़े बदलाव

विकेट भी चटकाए

विकेट भी चटकाए

ऐसा नहीं है कि हरभजन सिर्फ रन खर्च करने में कंजूसी दिखा रहे हैं, बल्कि विकेट झटकने के मामले में भी वह किसी से कम नहीं हैं। हरभजन 4 मैचों में 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अगर वह 3 मैचों से बाहर नहीं बैठते को विकटों की संख्या और भी अधिक हो सकती थी। हालांकि, इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट निकालने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आगे हैं, जो 7 मैचों में 13 विकेट निकाल चुके हैं।

गावस्कर ने बताया विश्व कप 2019 के लिए कौन है नंबर-4 का संभावित दावेदार

ये हैं बेस्ट इकोनॉमी में रन देने वाले 5 गेंदबाज-

ये हैं बेस्ट इकोनॉमी में रन देने वाले 5 गेंदबाज-

हरभजन सिंह- 16 ओवर में 82 रन, इकोनॉमी- 5.12

मोहम्मद नवी- 15.5 ओवर में 87 रन, इकोनॉमी- 5.50

रविंद्र जडेजा- 24 ओवर में 132 रन, इकोनॉमी- 5.50

इमरान ताहिर- 26 ओवर में 146 रन, इकोनॉमी- 5.61

राशिद खान- 24 ओवर में 140 रन, इकोनॉमी- 5.83

Story first published: Saturday, April 13, 2019, 16:27 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+